जर्जर सड़क से हो रही परेशानी
घोसी जहानाबाद : स्थानीय थाने के सिसरा गांव के लोगों को आने -जाने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस गांव को जहानाबाद इस्लामपुर मुख्य सड़क के शर्मा सरपना से सिसारा गांव को विगत 10-12 साल पूर्व में जोड़ा गया था. परंतु सड़क […]
घोसी जहानाबाद : स्थानीय थाने के सिसरा गांव के लोगों को आने -जाने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस गांव को जहानाबाद इस्लामपुर मुख्य सड़क के शर्मा सरपना से सिसारा गांव को विगत 10-12 साल पूर्व में जोड़ा गया था. परंतु सड़क की शक्ल कम पहाड़ का ज्यादा लोग समझते हैं. क्योंकि मुख्य सड़क से करीब पांच फुट ऊंचाई में सड़क का निर्माण कराया गया है. गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक शिव पूजन शर्मा बताते हैं कि लोगों को डर सताता रहता है. उमेश राम ने बताया कि सड़क जर्जर रहने के कारण रात में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाने पर लोग भूल कर भी इस रास्ते से नहीं जाना चाहते. नरेश शर्मा ने बताया कि इस रास्ते में साइकिल, बाइक से चलना तो दूर की बात है, पैदल चलने में भी परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










