युवा कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन करते युवा कांग्रेस के सदस्य. जहानाबाद : प्रदेश युवा कांग्रेस के दिशा निर्देश पर जिले के कारगिल चौक पर मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया. पुतला दहन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा द्वारा गैर कानूनी तरीके से जमीन […]
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन करते युवा कांग्रेस के सदस्य.
जहानाबाद : प्रदेश युवा कांग्रेस के दिशा निर्देश पर जिले के कारगिल चौक पर मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया. पुतला दहन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा द्वारा गैर कानूनी तरीके से जमीन खरीद की मामले में घोर अनियमितता, टैक्स चोरी, जमीन खरीदारी में कालाधन का उपयोग की जांच की मांग कर रहे थे. उन्होंने जमीन खरीदारी प्रक्रिया को पूरी तरह गैरकानूनी एवं गलत प्रक्रिया ठहराया है. युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैय्यद कामरान हुसैन के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विगत छह माह से नोटबंदी की तैयारी होने की बात स्वीकार किया है.
इसी दौरान जमीन खरीदकर भाजपा ने कालाधन छुपाने का काम किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सौ दिन के अंदर विदेशों से कालाधन लाने व प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा करने की बात कही थी. लेकिन पचास दिन का फिर से समय मांग भाजपा खुद अपने को कटघरे में खड़ा कर रही है तथा अपने दिये बयान पर सवालिया निशान लगा रही है. पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, भूषण कुमार सिंह, अतुल जोशी, पंकज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










