बिहार बंद के समर्थन में उतरी सीपीआइ

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ 28 नवंबर के आहूत बिहार बंद का समर्थन जिले के सीपीआइ कार्यकर्ताओं ने किया. पार्टी के नेताओं ने इसे सरकार का जन विरोधी कदम बताते हुए रविवार को पार्टी कार्यालय में बैठक बुलायी. अध्यक्षता काॅमरेड रामनंदन सागर ने की. जिला मंत्री दिनेश प्रसाद ने कहा कि सरकार […]

विज्ञापन

जहानाबाद : केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ 28 नवंबर के आहूत बिहार बंद का समर्थन जिले के सीपीआइ कार्यकर्ताओं ने किया. पार्टी के नेताओं ने इसे सरकार का जन विरोधी कदम बताते हुए रविवार को पार्टी कार्यालय में बैठक बुलायी. अध्यक्षता काॅमरेड रामनंदन सागर ने की. जिला मंत्री दिनेश प्रसाद ने कहा कि सरकार विदेशों में जमा कालेधन पर कार्रवाई न करके नोटबंदी का नाटक कर रही है

. सरकार के इस जन विरोधी कदम का विरोध करने के लिए वामपंथी दलों के साथ मिलकर सीपीआइ कार्यकर्ताओं बिहार बंद करने का निर्णय लिया है. बैठक में कम्यूनिस्ट नेता फिदेल कास्त्रो के निधन पर एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में राम प्रसाद पासवान, दिनेश प्रसाद, सूर्य कांत सिन्हा, अकबर इमाम सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन