शहर में दूसरे दिन भी हटाया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई शुरू जहानाबाद नगर : जिला मुख्यालय की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं के बाद नींद से जागे प्रशासन ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाया. सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले तथा ठेला व खोमचा लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन का […]

विज्ञापन
सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई शुरू
जहानाबाद नगर : जिला मुख्यालय की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं के बाद नींद से जागे प्रशासन ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाया. सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले तथा ठेला व खोमचा लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहा.
नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला तथा सड़कों पर से अतिक्रमण को हटाया गया. नप प्रशासन दल-बल के साथ जेसीबी व ट्रैक्टर के साथ फिदा हुसैन मोड़ पहुंचा तथा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. इस दौरान कई झोंपड़ियों तथा कच्चे -पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया. विदित हो कि गुरुवार को भी जिला प्रशासन द्वारा उंटा सब्जी मंडी से काको रोड तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था.
प्रशासन ने दी थी अतिक्रमणकारियों को मोहलत : गुरुवार को ही प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण करने वालों को मोहलत दी गयी थी कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो प्रशासन अतिक्रमण तो हटायेगा ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी.
प्रशासन द्वारा चेतावनी दिये जाने के बाद भी कई अतिक्रमणकारी बाज नहीं आये तथा सड़कों पर अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय करते दिखे. नप प्रशासन द्वारा शुक्रवार की दोपहर बाद दुबारा अभियान चलाया गया तथा फिदाहुसैन मोड़ से अरवल मोड़ तक के इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया.
बदली दिखी स्टेशन इलाके की तसवीर : जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी, जिसके बाद शुक्रवार को स्टेशन इलाके की तसवीर बदली-बदली सी दिखी. उंटा सब्जी मंडी के समीप बीच सड़क पर सब्जी बेचने वाले आज नदारत थे. वहीं स्टेशन के गेट के आसपास का इलाका भी खाली-खाली सा नजर आया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन