भगवान के नमन से होता है कल्याण आस्था. गांधी मैदान में हो रही है रामकथा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर स्थित गांधी मैदान में रविवार से भक्ति की बयार बह रही है. 20 से 28 नवंबर तक चलने वाला राम कथा सुनने के लिए आसपास के लोग जूट रहे हैं. रविवार को प्रवचन के पहले दिन वृंदावन से आये संत श्रीकृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज का लोगों ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया. वैदिक […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर स्थित गांधी मैदान में रविवार से भक्ति की बयार बह रही है. 20 से 28 नवंबर तक चलने वाला राम कथा सुनने के लिए आसपास के लोग जूट रहे हैं. रविवार को प्रवचन के पहले दिन वृंदावन से आये संत श्रीकृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज का लोगों ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया. वैदिक वैष्णव धर्म प्रचार-प्रसार समिति द्वारा आयोजित राम कथा में संतों ने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से भगवान का नमन करते हैं भगवान उनका दुख- दर्द दूर करते हैं. श्रद्धा के साथ भगवान को याद करने वाले भक्त का हमेशा कल्याण होता है. मनुष्य को मायारूपी संसार से मुक्ति पाने का रास्ता प्रभु ही है.

जन-जन के गुरु हैं शिव: करपी (अरवल). प्रखंड क्षेत्र के कोचहसा मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को शिव शिष्य परिवार करपी द्वारा शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया. पटना से आये शिव शिष्य ब्रजेश गुरु भाई ने कहा कि शिव जगत गुरु हैं. किसी भी जाति धर्म के लोग शिव को अपना गुरु बना कर अपने मनोरथो को सिद्ध कर सकते हैं. अनिल भाई ने कहा कि शिव की आराधना घर-घर में की जाती है, लेकिन यदि इन्हें गुरु बना कर इनकी आराधना की जाये,
तो लोगों के मनोरथ स्वत: सिद्ध हो जाते हैं. शिव परिचर्चा में खजुरी के गुरु भाई रूपेश कुमार, मनोज कुमार, नगेश कुमार, आशुतोष कुमार, लोकेश कुमार समेत कई ने भजन प्रस्तुत किये. गुरु बहन मंजू देवी, अंजू देवी, राजेश कुमार, अनिल पासवान ने गुरु स्वरूप की चर्चा की. अरवल की शांति देवी, उषा देवी, अनिरुद्ध कुमार, संजय कुमार सिंह समेत अन्य ने शिव गुरु के स्वरूप पर प्रकाश डाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन