देवरानी ने पांच सौ रुपये के लिए जेठानी को पीटा
मनेर : गुरुवार को माधोपुर पंचायत के टाटा कॉलोनी में पांच सौ रुपये गायब होने के बारे में देवरानी से पूछना जेठानी को महंगा पड़ा. इससे गुस्सायी देवरानी ने जेठानी की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. देवरानी द्वारा की गयी पिटाई से जेठानी के पूरे शरीर के हिस्से में गहरे […]
मनेर : गुरुवार को माधोपुर पंचायत के टाटा कॉलोनी में पांच सौ रुपये गायब होने के बारे में देवरानी से पूछना जेठानी को महंगा पड़ा. इससे गुस्सायी देवरानी ने जेठानी की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. देवरानी द्वारा की गयी पिटाई से जेठानी के पूरे शरीर के हिस्से में गहरे निशान हो गये. इसके बाद पीड़ित महिला अपनी फरियाद लेकर मनेर थाने पहुंची, लेकिन उसकी फरियाद किसी पुलिसवाले ने नहीं सुनी और फटकार कर भागा दिया. इस बाबत टाटा कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय की 40 वर्षीया पत्नी प्रभा देवी ने बताया कि उसके पति कुछ साल पहले पैर में दिक्कत आने के कारण विकलांग हो गये हैं.
इसके कारण वह इधर-उधर काम कर परिवार का भरण-पोषण करती है. जरूरी कार्य के लिए उसने अपने घर में पांच सौ रुपये गुरुवार को रखे थे, जा गायब हो गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










