डूबने से युवक की मौत
मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र के बंधुगंज सूर्य मंदिर घाट पर पानी में डूबने से युवक की मौत हो गयी. प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक सुधीर कुमार (20 वर्ष) अपने गांव अकलाबिगहा से पूर्णिमा स्नान करने बंधुगंज फल्गु नदी के सूर्य मंदिर घाट पर गया था. नदी में गहरे पानी में जाने के कारण डूबने से […]
मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र के बंधुगंज सूर्य मंदिर घाट पर पानी में डूबने से युवक की मौत हो गयी. प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक सुधीर कुमार (20 वर्ष) अपने गांव अकलाबिगहा से पूर्णिमा स्नान करने बंधुगंज फल्गु नदी के सूर्य मंदिर घाट पर गया था. नदी में गहरे पानी में जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी.
इसकी सूचना घाट पर उपस्थित लोगों ने उसके परिजनों को दी. सभी ने मिल कर काफी खोजबीन की. वहीं अंचलाधिकारी द्वारा एसडीआरएफ की टीम के लिए जहानाबाद खबर दी गयी तभी स्थानीय लोगों ने सुधीर की लाश की खोज कर ली. घोसी पुलिस ने लाश के पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सुधीर के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के तहत 2000 का चेक दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










