शिविरमें 10 उर्दू शिक्षकों को मिला नियोजन पत्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नियोजन पत्र देते शिक्षा विभाग के अिधकारी. जहानाबाद नगर : जिला मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय, उंटा में उर्दू शिक्षकों के नियोजन के लिए शिविर लगाया गया. शिविर में नगर पर्षद, जहानाबाद तथा नगर पंचायत, मखदुमपुर के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए 10 शिक्षकों का नियोजन किया गया. नियोजित शिक्षकों को मौके पर ही नियोजन पत्र […]
विज्ञापन
नियोजन पत्र देते शिक्षा विभाग के अिधकारी.
जहानाबाद नगर : जिला मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय, उंटा में उर्दू शिक्षकों के नियोजन के लिए शिविर लगाया गया. शिविर में नगर पर्षद, जहानाबाद तथा नगर पंचायत, मखदुमपुर के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए 10 शिक्षकों का नियोजन किया गया. नियोजित शिक्षकों को मौके पर ही नियोजन पत्र उपलब्ध करा दिया गया. नगर पर्षद, जहानाबाद के लिए दो उर्दू शिक्षकों का नियोजन हुआ. जबकि नगर पंचायत, मखदुमपुर में आठ उर्दू शिक्षकों का नियोजन किया गया.
नगर पर्षद, जहानाबाद के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों का सात पद रिक्त था, जबकि नगर पंचायत, मखदुमपुर के प्रारंभिक विद्यालयों में 12 पद रिक्त था. इन रिक्त पदों पर नियोजन के लिए शिविर लगाया गया. शिविर में मेधा सूची के आधार पर रिक्त पदों से दस गुना अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया गया था.
अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच के उपरांत 10 शिक्षकों का नियेाजन किया गया. नियोजन को लेकर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ विद्यालय परिसर में लगने लगा था. अभ्यर्थी अपने प्रमाणपत्रों के साथ कैंप में पहुंचे हुए थे. विभाग द्वारा जारी मेधा सूची में वरीयता के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच पड़ताल के उपरांत 10 अभ्यर्थियों का नियोजन पत्र दिया गया. इस मौके पर डीपीओ स्थापना रंजीत पासवान, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, नगर पंचायत, मखदुमपुर के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










