गंगा स्नान के लिए ट्रेनों में बढ़ी भीड़
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान करने जाने को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है. गंगा स्नान करने जाने को लेकर श्रद्धालु पटना जाने वाली ट्रेनों पर सवार हो रहे हैं. श्रद्धालुओं के बढ़ी भीड़ के कारण स्टेशन पर गहमा-गहमी का माहौल है. गया की ओर से पटना जाने वाली सभी […]
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान करने जाने को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है. गंगा स्नान करने जाने को लेकर श्रद्धालु पटना जाने वाली ट्रेनों पर सवार हो रहे हैं. श्रद्धालुओं के बढ़ी भीड़ के कारण स्टेशन पर गहमा-गहमी का माहौल है.
गया की ओर से पटना जाने वाली सभी ट्रेनों में इस तरह की भीड़ जा रही है कि लोगों को पैर रखने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही है. ट्रेन को स्टेशन पर आते ही लोगों का हुजूम ट्रेन पर सवार होने के लिए उमड़ रहा है.
गेट पर भी लोग लटक जा रहे हैं. सभी लोग कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए आज शाम से ही पटना रवाना हो रहे हैं. वहीं जिन लोगों को ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही है वे बस पर सवार होकर पटना के लिए रवाना हो रहे हैं. तो कई लोग गंगा स्नान करने के लिए छोटे-छोटे वाहन को भी रिजर्व कर रहे हैं. वहीं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय संगम घाट पर बड़ी संख्या में लोग स्नान करते हैं. उसके लिए नगर परिषद द्वारा रविवार को संगम घाट पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










