शादी की नीयत से लड़की को भगा ले गया युवक

Updated:
विज्ञापन

मां ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी जहानाबाद : शहर के शेखआलम चक मोहल्ले की निवासी एक लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की की मां ने नगर थाने में मो. निसार नामक युवक को नामजद बनाते हुए एफआइआर दर्ज […]

विज्ञापन
मां ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
जहानाबाद : शहर के शेखआलम चक मोहल्ले की निवासी एक लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की की मां ने नगर थाने में मो. निसार नामक युवक को नामजद बनाते हुए एफआइआर दर्ज कराया है. मामला दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश करने में जुट गयी है. अब तक उसका कोई पता नहीं चला है. घटना के संबंध में बताया गया है कि प्राथमिकी की सूचक उक्त महिला की पुत्री बुधवार की दोपहर करीब दो बजे कुछ सामान की खरीदारी करने की बात कहकर अपने घर से निकली थी.
देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटी. घर के लोग चिंतित हो गये. काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. एफआइआर के अनुसार तहकीकात के क्रम में ही सूचक को पता चला कि मो. निसार उर्फ टकला नामक युवक शादी करने की नियत से उनकी पुत्री को भगा ले गया है. युवक भी अपने घर से फरार है. पूछताछ करने के लिए जब लड़की की मां और उसके परिवार के अन्य लोग जब युवक के घर में गये तो उन लोगों को घर से भगा दिया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन