मुहल्ले व घाटों पर फैली है गंदगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्या. तीन दिनों से कई मुहल्लों में कचरे का नहीं किया गया उठाव शहर में सफाई व्यवस्था एक बार फिर सुस्त पड़ गयी है. कई मुहल्लों में तीन दिनों से कूड़े का उठाव नहीं किया गया है. घरों में पड़ी गंदगी से सड़ांध फैल रहा है. लोगों में नगर परिषद के सफाई कामगारों के प्रति […]
विज्ञापन
समस्या. तीन दिनों से कई मुहल्लों में कचरे का नहीं किया गया उठाव
शहर में सफाई व्यवस्था एक बार फिर सुस्त पड़ गयी है. कई मुहल्लों में तीन दिनों से कूड़े का उठाव नहीं किया गया है. घरों में पड़ी गंदगी से सड़ांध फैल रहा है. लोगों में नगर परिषद के सफाई कामगारों के प्रति गुस्सा है.
जहानाबाद : छठ पर्व के मौके पर शहरी क्षेत्र में एक अभियान के तहत गली मुहल्लों, मुख्य बाजार और एनएच की सफाई करायी गयी थी. स्वच्छ माहौल कायम हुआ था, लेकिन पर्व के समाप्त होते ही सफाई कामगारों ने सुस्ती बरतना शुरू कर दिया है. परिणाम यह है कि कई गलियों एवं घरों में गंदगी का आलम व्याप्त हो गया है. लोगों के घरों में तीन दिनों से कूड़े पड़े हैं. उसका उठान नहीं किये जाने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों में व्यवस्था के प्रति नाराजगी है.
बतादें कि सफाई के मद्दे नजर यहां नगर परिषद प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की गयी है कि सफाई कामगार हरेक मुहल्ले की गलियों में जायेंगे और डोर-टू-डोर कूड़े का उठान करेंगे. सफाई कामगार सीटी बजायेंगे जिसकी आवाज पर लोग अपने-अपने घरों में जमा कूड़े नगर परिषद की ट्राली में डालेंगे. लेकिन कुछ मुहल्ले के लोग विगत तीन दिनों से इस सुविधा से वंचित हैं. सीटी की आवाज नहीं सुनी है. सफाई कामगारों की लापरवाही के कारण लोगों के घरों में कूड़े पड़े हैं. शिवा जी पथ, सब्जी हाट एरिया, गरेड़ियाखंड मुहल्ला के अलावा मुख्य बाजार के इलाके में भी गंदगी पसर गयी है. नालियों की भी सफाई नहीं हो रही है. उसमें गंदगी बजबजा रही है.
घरों में पड़े कूड़े – कचरे से फैल रही दुर्गंध
संगम घाट पर फैली गंदगी.
घाटों पर भी फैली है गंदगी
शहर के प्रमुख घाट भी सफाई से वंचित है. ठाकुरवाड़ी स्थित संगम घाट के अलावा सोइया घाट, श्याम घाट, निजामुदिनपुर घाट ऐसे हैं जहां व्यापक पैमाने पर गंदगी पसरी हुई है. इन घाटों पर छठ के मौके पर हजारों लोगों की भीड़ लगी थी. पर्व के बाद फैली गंदगी की सफाई नहीं करायी गयी है. उल्लेखनीय है कि उक्त घाटों पर आसपास के मुहल्ले के खासकर गरीब वर्ग के लोग प्रतिदिन जाते हैं.
वहां नदी के पानी का उपयोग करते हैं,
लेकिन गंदगी फैली रहने से लोगों को परेशानी हो रही है. अंबेदकर नगर, ठाकुरवाड़ी, गौरक्षणी, पंचमहला मुहल्ले के लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण वे लोग कठिनाई झेल रहे हैं. घाटों पर फैली गंदगी के बीच दिनचर्या यथा कपड़े की साफ सफाई, स्नान करने में परेशानी हो रही है. मुहल्ले वासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग किया है कि घाटों पर एक अभियान चलाकर सफाई की व्यवस्था करायी जाय ताकि गरीब वर्ग के लोगों को सहूलियत हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










