हर्षोल्लास के साथ मनी अक्षय नवमी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जिले में अक्षय नवमी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया . पूजा-पाठ को लेकर आंवले के वृक्ष के नीचे श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा था. सुहागिन महिलाओं ने आंवला के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु का पूजा-पाठ कर घर में सुख-समृद्धि की कामना की. व्रतियों ने शहर के […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले में अक्षय नवमी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया . पूजा-पाठ को लेकर आंवले के वृक्ष के नीचे श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा था. सुहागिन महिलाओं ने आंवला के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु का पूजा-पाठ कर घर में सुख-समृद्धि की कामना की. व्रतियों ने शहर के राजाबाजार , गौरक्षणी ,पुलिस लाइन ,

गांधी मैदान ,लाल मंदिर ,मलहचक समेत कई स्थानों पर पुरोहितों से आंवला के वृक्ष के नीचे कथा सुन दान किया. पति की लंबी उम्र एवं पापों से मुक्त कराने के लिए किये जाने वाले व्रत में महिलाओं ने आंवला के वृक्ष में सूत लपेट 108 बार फेरी दी. पूजा-पाठ को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वातावरण भक्तिमय दिख रहा था.

पंडित शरद दत्त द्विवेदी के अनुसार अक्षय नवमी पर्व करने से पति की लंबी उम्र के साथ घर में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है. इस पर्व पर गुप्त दान का विशेष महत्व है. ग्रामीण क्षेत्र के अमैन , शकुराबाद, मखदुमपुर , टेहटा ,रतनी सहित कई जगहों पर पूजा-पाठ को लेकर काफी भीड़ देखी गयी. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हर जगह महिलाओं ने पूजा-पाठ के बाद खिचड़ी सहित कई व्यंजन बनाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन