न्यूज चैनल पर बैन लोकतंत्र पर करारा हमला: इनौस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन .लोकतंत्र बचाओ छात्र-युवा ने मार्च निकाला जहानाबाद,नगर : केंद्र सरकार द्वारा एनडीटीवी पर एक दिन का बैन लगाना लोकतंत्र पर हमला है. भोपाल जेल के सीमी सदस्यों का फर्जी एनकाउंटर एवं जेएनयू छात्र के अपहरण के खिलाफ आइसा एवं इनौस ने शहर में लोकतंत्र बचाओ छात्र-युवा मार्च निकाला. मार्च शहीद भगत सिंह नगर […]
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन .लोकतंत्र बचाओ छात्र-युवा ने मार्च निकाला
जहानाबाद,नगर : केंद्र सरकार द्वारा एनडीटीवी पर एक दिन का बैन लगाना लोकतंत्र पर हमला है. भोपाल जेल के सीमी सदस्यों का फर्जी एनकाउंटर एवं जेएनयू छात्र के अपहरण के खिलाफ आइसा एवं इनौस ने शहर में लोकतंत्र बचाओ छात्र-युवा मार्च निकाला. मार्च शहीद भगत सिंह नगर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अरवल मोड़ पहुंच सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि न्यूज चैनल पर प्रतिबंध की हम निंदा करते हैं.
उन्होंने कहा कि यह मीडिया की आजादी और लोकतंत्र पर हमला है. केंद्र की सरकार मीडिया को जकड़ लिया है. जिम्मेवार चैनल पर प्रतिबंध से आपात काल की भयावह जख्मों को पुन: ताजा कर दिया है. नेताओं ने प्रतिबंध वापस लेने ,अपहृत जेएनयू छात्र को अपहरणकर्याताओं से मुक्त कराने की मांग किया. सभा को श्रीनिवास शर्मा, रामबलि यादव, संतोष केसरी, रामप्रवेश विंद, योगेंद्र यादव, आदेश चर्तुवेदी, संजीत कुमार, मुकेश पासवान, निरंजन सिंह आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










