शौचालय निर्माण कार्य में लाएं तेजी : डीएम
जहानाबाद नगर : जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कई स्तरों पर प्रयास किया जा रहा है. लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ ही घर-घर में शौचालय का निर्माण भी कराया जा रहा है. प्रशासनिक पहल का ही नतीजा है कि जिले के तीन पंचायत अब तक […]
जहानाबाद नगर : जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कई स्तरों पर प्रयास किया जा रहा है. लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ ही घर-घर में शौचालय का निर्माण भी कराया जा रहा है. प्रशासनिक पहल का ही नतीजा है कि जिले के तीन पंचायत अब तक खुले में शौच से मुक्त हो चुका है.शुक्रवार को जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता को लेकर बैठक हुई. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीएम ने शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाया जा सके.
बैठक में डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए मिलनेवाला अनुदान की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस संबंध में जागरूक करें तथा उन्हें बताएं कि शौचालय निर्माण के लिए कैसे और कितना अनुदान प्राप्त किया जा सकता है. ग्रामीणों को आसानी से अनुदान मिले यह सुनिश्चित कराया जाये, तभी शौचालय निर्माण कार्य में तेजी आयेगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लोगों को जागरूक करने को कहा ताकि वे शौचालय निर्माण के साथ ही उसका उपयोग करना भी सुनिश्चित करें.
डीएम ने अधिकारियों को शौचालय निर्माण कार्य को प्रमुखता से पूरा कराने का निर्देश दिया. बैठक में उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी, सहायक समाहर्ता घनश्याम मीणा के साथ ही स्वच्छता से जुड़े अन्य अधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










