नौ से विद्युतकर्मी जायेंगे बेमियादी हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : प्रगतिशील विद्युतकर्मी संयुक्त संघर्षशील मोर्चा की बैठक रविवार को काको मोड़ स्थित यात्री रेस्ट हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया. बैठक में 21 सूत्री मांगों पर बिंदुवार चर्चा की गयी. विगत 11 फरवरी को विभाग द्वारा हड़ताल पर गये मानव दल पर किये गये प्राथमिकी […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : प्रगतिशील विद्युतकर्मी संयुक्त संघर्षशील मोर्चा की बैठक रविवार को काको मोड़ स्थित यात्री रेस्ट हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया. बैठक में 21 सूत्री मांगों पर बिंदुवार चर्चा की गयी.

विगत 11 फरवरी को विभाग द्वारा हड़ताल पर गये मानव दल पर किये गये प्राथमिकी कड़ी निंदा की गयी और कहा कि विद्युतकर्मियों को सरकार द्वारा जान बूझ कर फंसाया गया है. बैठक में 8 मार्च 2016 को श्रमायुक्त के साथ हुए समझौता के बाद हड़ताल समाप्त हुआ था. जिसमें उन्होंने विद्युतकर्मियों के बारे में सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया था. लेकिन श्रमायुक्त के आश्वासन के बाद भी समस्या जस-की-तस बनी हुई है.
श्रमायुक्त ने समझौता के उपरांत विद्युतकर्मियों की समस्या से निजात दिलाने में कोई अभिरुचि नहीं दिखाई. बैठक में सर्व सम्मति से आगामी 9 नवंबर से विद्युतकर्मी अपनी मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. बैठक में मोर्चा के सचिव विवेक कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, चंदन कुमार, सुधीर कुमार, अमित कुमार, अखिलेश कुमार, अनंत कुमार वर्मा, मिंटू कुमार, गुड्डू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन