शिक्षकों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन

धरना को धारदार बनाने का किया आह्वान भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष के रास्ते पर अड़े रहने का लिया संकल्प जहानाबाद : शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारियों के कार्यालय के समक्ष शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पूर्व आयोजित धरना कार्यक्रम में शनिवार को […]

विज्ञापन

धरना को धारदार बनाने का किया आह्वान

भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष के रास्ते पर अड़े रहने का लिया संकल्प
जहानाबाद : शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारियों के कार्यालय के समक्ष शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पूर्व आयोजित धरना कार्यक्रम में शनिवार को मखदुमपुर प्रखंड के शिक्षकों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया. शिक्षक संघ के प्रधान सचिव मोसाहेब शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित धरना कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए संघर्ष के रास्ते पर अड़े रहने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जायेगी हम अनिश्चितकालीन धरना -प्रदर्शन करते रहेंगे.
धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पदाधिकारियों के उपेक्षापूर्ण रवैया के कारण शिक्षकों की समस्या जस की तस पड़ी है. विभाग द्वारा लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं होते देख शिक्षकों का धैर्य टूटने लगा है. आवंटन के बावजूद दशहरा व मुहर्रम जैसे पर्व पर शिक्षकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया. शिक्षकों ने धरना को धारदार बनाने का आह्वान करते हुए हेडमास्टर के रिक्त पदों पर शिक्षकों को प्रोन्नति देकर भरने,
टीइटी पास प्रशिक्षित शिक्षकों को दो साल के बाद सेवा संपुष्टि करने सहित कई प्रकार की मांगें पूरी करने की मांग की है. उन्होंने कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की भी बात कही है. धरना में अरविंद कुमार, शिवजनम प्रसाद, बलवंत कुमार, राजेश कुमार, राधेकृष्ण शर्मा, रामनरेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन