दुगुने- तिगुने दाम पर चोरी-छिपे बिकती रही शराब!

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : सरकार के शराबबंदी कानून के धता बताते हुए अवैध शराब के कारोबारियों ने दशहरे के मौके पर जम कर शराब बेची. शराबबंदी का असर सिर्फ यह रहा कि लोग को दुगने- तिगुने दाम पर शराब की खरीदारी करनी पड़ी. शहरी एवं ग्रामीण इलाकाें में भी दशहरा पर्व पर अंगरेजी व देशी शराब […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : सरकार के शराबबंदी कानून के धता बताते हुए अवैध शराब के कारोबारियों ने दशहरे के मौके पर जम कर शराब बेची. शराबबंदी का असर सिर्फ यह रहा कि लोग को दुगने- तिगुने दाम पर शराब की खरीदारी करनी पड़ी. शहरी एवं ग्रामीण इलाकाें में भी दशहरा पर्व पर अंगरेजी व देशी शराब उपलब्ध थी. मेले में भी कई लोग शराब पीकर घूमते नजर आये.

नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव में दशहरा पर्व पर शराबियों की जम कर जमघट लगी. हालांकि अवैध शराब के कारोबारियों के प्रशासन से पकड़े जाने का खौफ भी इसलिए अवैध शराब के कारोबारी मोबाइल पर ऑर्डर लेकर शहरी क्षेत्र में शराब का पार्सल कर रहे थे. शराब के शौकिन लोगों में भी प्रशासन से पकड़े जाने का खौफ था, जिसके कारण या तो वे घर में बैठ कर शराब पी या फिर अपने गुप्त ठिकाने पर बुधवार को यह नजारा स्थानीय गांधी मैदान में देखने को मिला.

एक अधेड़ व्यक्ति शराब पीकर गांधी मैदान में बनी सीढ़ी पर लेटा हुआ था और लोग उसका तमाशा देख रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन