गैंग रेप के बाद छात्रा की हुई हत्या

Updated:
विज्ञापन

दुस्साहस. घर के सामने धान के खेत में मिला शव, पांच लोग हुए गिरफ्तार फुलवारीशरीफ :खुले मैदान में शौच के लिए निकली 16 वर्षीया महादलित स्कूली छात्रा रानी कुमारी के साथ बदमाशों ने गैंग रेप करने के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी . बदमाशों ने हत्या के बाद छात्रा के शव को […]

विज्ञापन

दुस्साहस. घर के सामने धान के खेत में मिला शव, पांच लोग हुए गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ :खुले मैदान में शौच के लिए निकली 16 वर्षीया महादलित स्कूली छात्रा रानी कुमारी के साथ बदमाशों ने गैंग रेप करने के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी . बदमाशों ने हत्या के बाद छात्रा के शव को धान के पानी भरे खेत में छिपा दिया. घर से चंद कदम दूर मंदिर के पीछे धान के खेत में छात्रा का अर्ध नग्न हालत में पड़ा शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डीएसपी सदर पीके मंडल ने खोजी कुत्तों के सहारे घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने का प्रयास किया.
इस जघन्य वारदात से इलाके के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. मृतका पलंगा हाइस्कूल में नवमी वर्ग की छात्रा थी. परिजनों ने छात्रा के साथ गैंग रेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले में आसपास के गांव के पांच युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. मामला परसा बाजार थाना के शाहपुर गांव का है. सूचना मिलने पर भाकपा माले नेता साधु शरण के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक श्याम रजक परिजनों को ढाढंस बंधाने शाहपुर पहुंचे.
उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों से बात कर कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. अखिल भारतीय नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार ने सरकार से अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने और दस लाख मुआवजा देने की मांग की है.
पिता ने मामला दर्ज करना चाहा, तो पुलिस ने भगा दिया
हमरा इंसाफ चाही, हमरा कातिल चाही : रेणु देवी
गैंग रेप के बाद हत्या की शिकार हुई रानी की मां रेणु देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है. वह बार-बार यही रट लगा रही है कि हमरा इंसाफ चाही, हमरा कातिल चाही. पिता सुंदर लाल रविदास घटना से बदहवाश हो चुके हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि उनके साथ यह क्रूर अन्याय क्यों हुआ. चार भाई-बहनों में रानी सबसे बड़ी थी. पढ़ाई में काफी होनहार रानी अपने छोटे भाई सूरज और दो बहनों अंशु और अनुष्का को हमेशा पढ़ाई के लिए उत्साहित करती रहती थी.
रानी कुमारी सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे अपने घर से निकल कर बगल के खेत में शौच करने गयी थी. काफी देर बाद जब रानी घर नहीं पहुंची, तो मां रेणु देवी ने समझा कि वह कोचिंग चली गयी होगी. वह बगल के गांव हसनपुरा में कोचिंग करने जाती थी. कोचिंग का समय खत्म होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची, तो मां उसकी सहेलियों के घर जाकर खोजबीन करने लगी. बिजली मिस्त्री का काम करनेवाले पिता सुंदर लाल रविदास ने रानी के कोचिंग जाकर पता लगाया, तो पता चला कि वह आयी ही नहीं थी. इसके बाद वह थाने जाकर गुमशुदगी का मामला दर्ज करना चाहा, पर पुलिस ने भगा दिया.
बाद में ग्रामीणों के दबाव पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. शाम में करीब छह बजे रानी की मां बेटी को खोजने आसपास के धान के खेतों में गयी. अचानक उसकी नजर रानी के चप्पल पर पड़ी और वह जोर जोर से रोने-चिल्लाने लगी. इसके बाद ग्रामीण आ गये और खेतों में उसे तलाशने लगे. थोड़ी ही दूरी पर पानी भरे खेत में छिपा कर रखे गये रानी के शव देख कर कोहराम मच गया. हजारों ग्रामीण जमा होकर हंगामा करने लगे. परसा बाजार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मंगलवार को सदर डीएसपी पीके मंडल जांच-पड़ताल करने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
पुलिस ने निहुरा के शाहनवाज उर्फ ग्यास , फतेहपुर के सुमित कुमार, कौशल कुमार, राजकुमार व जनार्दन पंडित को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए ले गयी. ग्रामीणों के मुताबिक सभी लड़के रानी के सहपाठी हैं. थाना प्रभारी नंद जी प्रसाद ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत होता है. पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा है.
काश शौचालय होता
प्रधानमंत्री की वृहत एवं महत्वाकांक्षी शौचालय योजना का लाभ अगर रेणु देवी को मिलता, तो आज उसकी बेटी रानी कुमारी दरिंदों का शिकार नहीं होती. यह कहना है लड़की के मामा सतीश कुमार और राजेश कुमार का. सतीश ने बताया कि शाहपुर का यह दुर्भाग्य है कि लगभग तीन सौ की दलित आबादी वाला शाहपुर प्रधानमंत्री की शौचालय योजना से कोसो दूर है. इसी गांव की आशा कर्मी रेणु देवी, जहां ग्रामीणों में प्रधानमंत्री की शौचालय योजना को सफल बनाने के लिए जागरूक कर रही हैं,
वहीं उसके अपने घर में ही शौचालय की व्यवस्था नहीं है.
्रामीणों ने बताया कि इस गांव में शौचालय बनाने के लिए कई अधिकारी आये और सर्वे का काम भी हुआ. लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि पहले अपने पैसे से शौचालय का निर्माण करो और फोटो खींच कर आवेदन दो तब सरकार पैसे देगी. ग्रामीणों ने कहा कि वे इतने सक्षम नहीं हैं कि अपने पैसे से शौचालय का निर्माण करा सकें. लेकिन हमारी इस समस्या पर न राज्य सरकार को ध्यान है और नहीं केंद्र की सरकार काे ही इस पर ध्यान है. जबकि, शौचालय योजना का प्रचार-प्रसार खूब होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन