विशेष छापेमारी अभियान में 18 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : विधि -व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने, फरार आरोपितों और वारंटियों को पकड़ने के अलावा दशहरे के मौके पर शांति व्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. विभिन्न थाना और ओपी के प्रभारियों ने छापेमारी के दौरान गांवों से […]

विज्ञापन

जहानाबाद : विधि -व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने, फरार आरोपितों और वारंटियों को पकड़ने के अलावा दशहरे के मौके पर शांति व्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. विभिन्न थाना और ओपी के प्रभारियों ने छापेमारी के दौरान गांवों से 18 लोगों को गिरफ्तार किया.

खबर के अनुसार नगर थाना क्षेत्र से तीन, मखदुमपुर से दो, शकुराबाद से तीन, काको से तीन, परसविगहा से दो, हुलासगंज से एक, घोसी से एक और कड़ौना, ओकरी एवं भेलावर ओपी क्षेत्र से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों में एक दर्जन व्यक्तियों के विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था.

जिन लोगों ने जमानत ले रखी थी उन्हें रिकॉल दिखाने के बाद थाने से मुक्त कर दिया गया. शेष अन्य लोगों को जेल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन