गरीब विरोधी है राज्य व केंद्र की सरकार

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : अखिल भारतीय विभिन्न मांगों को लेकर जिले के खेत मजदूर सभा के बैनल तले गुरुवार को मोदनगंज, काको, हुलासगंज प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया. गरीबों को तमाम समस्या को लेकर आयोजित एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने सरकार से दशहरा के पहले राशन-किरासन की वितरण करने की मांग की. […]

विज्ञापन

जहानाबाद : अखिल भारतीय विभिन्न मांगों को लेकर जिले के खेत मजदूर सभा के बैनल तले गुरुवार को मोदनगंज, काको, हुलासगंज प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया. गरीबों को तमाम समस्या को लेकर आयोजित एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने सरकार से दशहरा के पहले राशन-किरासन की वितरण करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य में महागंठबंधन के तहत चल रहे नीतीश सरकार दोनों गरीब एवं किसान विरोधी है. गरीबों को राशन के बीना भूखे रहना पड़ रहा है. त्योहार पर भी वृद्धा एवं विधवा पेंशन का वितरण सरकार द्वारा नहीं किया गया. पेंशन नहीं मिलने से गरीबों का त्योहार फीका पड़ गया है. गरीब सरकार के लाभकारी योजना से वंचित है. शराबबंदी के बावजूद प्रशासन गुप्त रूप से पैसा वसूल कर कारोबारी को शराब बेचने की छूट दे रखी है. वहीं राज्य सरकार शराबबंदी का ढिंढोरा पीट लोगों को गुमराह कर कुरसी बचाना चाहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन