बच्चों ने गंदगी नहीं फैलाने का िलया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : गांधी ज्योति एवं नवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रतिमा पुंज पब्लिक के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत स्वच्छता मिशन को समर्पित स्वच्छ भारत, स्वच्छ गांव के नारे के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों में सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक दिवसीय सघन जागरूकता अभियान चलाया. स्कूली बच्चों ने […]

विज्ञापन

जहानाबाद : गांधी ज्योति एवं नवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रतिमा पुंज पब्लिक के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत स्वच्छता मिशन को समर्पित स्वच्छ भारत, स्वच्छ गांव के नारे के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों में सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक दिवसीय सघन जागरूकता अभियान चलाया. स्कूली बच्चों ने शहर के गोपालगंज बाजार, सब्जी मंडी, पुरानी अस्पताल, शहीद ओम प्रकाश चौक, शिक्षक कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अंबेदकर चौक और सभी मंदिर परिसर में झाडू, बाल्टी, कूड़ा डंपिंग संसाधनों से लैस होकर सफाई अभियान को पूर्ण करके जन-जन का मन मोह लिया.

सफाई करने के दौरान बच्चों ने लोगों को सफाई करने का महत्व भी समझाया और लोगों को गंदगी न फैलाने न करने का संकल्प भी दिलवाया. छात्र-छात्राओं को छ: समूहों में बांटकर मिशन को पूरा किया गया. जिसकी अगुआई विद्यालय के वरीय छात्र-छात्राओं ने किया. अगुआई करने वालों में अमन उदित, प्रिंस सत्यप्रकाश, गौरव प्रशांत, ज्योति साधना, पूजा प्रेरणा, रागिनी, सीमा निकिता और निधि कुमारी ने अपने-अपने समूह का सराहनीय नेतृत्व किया.

अभियान की शुरुआत संगीत शिक्षक नरेंद्र कुमार, स्वच्छता गीत से किया. अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन में चलाये गये इस अभियान को शिक्षकों ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया. इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रशासक संत कुमार सिन्हा ने कहा कि गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जी का स्वच्छ भारत मिशन अभियान को गति देना हम सभी भारतीयों का पावन कर्तव्य है. पीपी शैक्षणिक समूह के चेयरमैन डॉ अभिराम सिंह ने कहा कि स्वच्छता पवित्रता का देन है. इसे धारण कर के मनुष्य देवत्व को धारण करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन