खलासी को बंधक बना ट्रक को किया अगवा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : शहर के नाका नंबर एक के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा एक ट्रक को हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की देर रात खलासी सहित अगवा कर लिया. इस संबंध में नगर थाने में एफआइआर दर्ज करवायी गयी है. अगवा ट्रक देवकुली गांव के निवासी रामप्रवेश यादव उर्फ मुखिया जी की थी. घटना […]
विज्ञापन
जहानाबाद : शहर के नाका नंबर एक के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा एक ट्रक को हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की देर रात खलासी सहित अगवा कर लिया. इस संबंध में नगर थाने में एफआइआर दर्ज करवायी गयी है.
अगवा ट्रक देवकुली गांव के निवासी रामप्रवेश यादव उर्फ मुखिया जी की थी. घटना के संबंध में बताया गया है कि उंटा मोहल्ले का निवासी चालक रामकुमार पासवान पुलिस चौकी के ठीक सामने पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर अपने घर चला गया था. खलासी रविकुमार ट्रक में सोया था. रात करीब दो बजे हथियारबंद अपराधियों का गिरोह आया और खलासी को बंधक बनाकर ट्रक को अगवा कर घोषी रोड की तरफ ले गया. बीच रास्ते में एक गांव के समीप हाथ-पैर बांधकर खलासी को अपराधियों ने उतार दिया. इसके बाद खलासी ने घटना की सूचना वाहन मालिक को दी. इसके बाद मंगलवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. ट्रक की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










