सुबह से ही लगता है जाम परेशानी . जाम का हुआ आम,लोगों की बढ़ी मुसीबतें
जहानाबाद, नगर : शहर में जाम की समस्या धीरे-धीरे और भी गंभीर होती जा रही है. यह समस्या अब शहरवासियों के लिए नासूर बन गयी है. सुबह होते ही सड़कों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जो पूरे दिन शहरवासियों को परेशान करती है. जाम के कारण शहर की सड़कों पर पैदल चलना […]
जहानाबाद, नगर : शहर में जाम की समस्या धीरे-धीरे और भी गंभीर होती जा रही है. यह समस्या अब शहरवासियों के लिए नासूर बन गयी है. सुबह होते ही सड़कों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जो पूरे दिन शहरवासियों को परेशान करती है. जाम के कारण शहर की सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों गलियों का सहारा लेना पड़ता है. जाम के कारण वाहन रेंगता दिखायी देते हैं. शहर में जाम की समस्या कोई नई नहीं है.
पहले राजाबाजार रेलवे अंडरपास जाम का मुख्य कारण बना था. वहीं अब दरधा नदी पुल पर बने गड्ढे भी जाम का कारण बनता जा रहा है. वहीं अलगना मोड़ के समीप दरधा नदी में बने डायवर्सन बह जाने के कारण भी शहर में वाहनों की संख्या में भारी इजाफा जाम का कारण बन गया है. प्रतिदिन लगने वाली जाम का कोई स्थायी हल नहीं दिख रहा है. जाम में जहां नन्हें-नन्हे स्कूली बच्चे परेशान दिखते हैं..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










