समस्याएं जीवन का हिस्सा हैं, इससे घबराएं नहीं

Updated:
विज्ञापन

आपदा एवं प्राथमिक उपचार संबंधी दिया गया प्रशिक्षण जहानाबाद नगर : राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा आपदा एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रशिक्षण छात्राओं को दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद ने की. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम […]

विज्ञापन

आपदा एवं प्राथमिक उपचार संबंधी दिया गया प्रशिक्षण

जहानाबाद नगर : राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा आपदा एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रशिक्षण छात्राओं को दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद ने की. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम से मानवजनित आपदा एवं प्राकृतिक आपदा से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि समस्या तो जीवन का एक हिस्सा है .इससे घबराने के बजाय इसका सामना करना चाहिए. जो समस्याओं से घबराता नहीं वही व्यक्ति सफल होता है. उन्होंने यह भी बताया कि सफलता के तीन पारामीटर हैं.
ज्यादा मिले, जल्दी मिले, आसानी से मिले तथा सकारात्मक सोंच विकास की निशानी है. वहीं नकारात्मक सोच विनाश की निशानी है. प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम ने विद्यालय के छात्राओं एवं शिक्षकों को आपदा से होने वाले नुकसान एवं बचाव के उपाय बताये. जिसमें हड्डी टूटने पर पट्टी बांधने का तरीका, पेट एवं आंख में चाकू लगने पर प्राथमिक उपचार तथा स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचाना, भूकंप आने पर कैसे बचा जा सकता है, किसी प्रकार के सांप बिच्छु पागल कुत्ते के काटने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गयी. एनडीआरएफ की टीम द्वारा भारत सरकार की योजना को सफल एवं सुचारू ढंग से समरस एवं राष्ट्र को जनहित में जागरूक करना है. इस मौके पर पूनम कुमारी, रामआजाद राम, प्रमोद कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन