जनमुक्ति आंदोलन ने किया आम हड़ताल का समर्थन

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जनमुक्ति आंदोलन संगठन ने शुक्रवार 2 सितंबर को आहूत ट्रेड यूनियनों एवं एक्टू के देश व्यापी आम हड़ताल का समर्थन किया है. संगठन के संयोजक हरि लाल प्रसाद यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वह हड़ताल का समर्थन करते हुए कृषि मजदूरों को भी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जनमुक्ति आंदोलन संगठन ने शुक्रवार 2 सितंबर को आहूत ट्रेड यूनियनों एवं एक्टू के देश व्यापी आम हड़ताल का समर्थन किया है. संगठन के संयोजक हरि लाल प्रसाद यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वह हड़ताल का समर्थन करते हुए कृषि मजदूरों को भी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करें.

सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ, तमाम कामगारों के स्थायीकरण व आउट सोर्सिंग पर रोक सहित बारह सूत्री मांगों को लेकर देश व्यापी हड़ताल का विभिन्न संगठनों ने आह्वान किया है. संगठन के संयोजक हरि लाल प्रसाद यादव ने बयान जारी कर कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी से किसान मजदूर बदहाल हैं. कृषि मजदूरों की भी दशा ठीक नहीं हैं.

उनके बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य का भी ख्याल नहीं किया जा रहा है. किसान और कृषक मजदूर कभी बाढ़ तो कभी ओलावृष्टि का दंश झेल रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय पूंजीपतियों के हित की बात कर रही है. संयोजक ने हड़ताल को शत प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन