रालोसपा में विलय करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : सामाजिक विकास मोरचा की बैठक स्टेशन के समीप एक होटल में हुई, जिसकी अध्यक्षता गोपाल शर्मा ने किया. बैठक में गोपाल शर्मा ने सामाजिक विकास मोरचा का विलय राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में करने का प्रस्ताव लाया गया तथा राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : सामाजिक विकास मोरचा की बैठक स्टेशन के समीप एक होटल में हुई, जिसकी अध्यक्षता गोपाल शर्मा ने किया. बैठक में गोपाल शर्मा ने सामाजिक विकास मोरचा का विलय राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में करने का प्रस्ताव लाया गया तथा राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से फोन पर बातचीत की. बातचीत करने के बाद सर्वसम्मति से सामाजिक विकास मोरचा का विलय रालोसपा में कराने का निर्णय लिया गया.

साथ ही बैठक में स्थानीय टाउन हॉल में यथाशीघ्र ही मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बैठक में तारकेश्वर सिंह, जयाउदीन, जयमंगल ठाकुर, रमन यादव, रामबाबू शर्मा, नवल किशोर पासवान, ऋषि शर्मा, किशोरी मिस्त्री, रामाधार शर्मा, मिथलेश कुशवाहा, अमीन अंसारी, मो सोहाब, राकेश शर्मा, हरिहर ठाकुर, शशि शर्मा, रामानुज पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन