एकजुट होकर पार्टी हित में काम करें कार्यकर्ता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भाजपा के क्रियाशील कार्यकर्ताओं की हुई बैठक जहानाबाद नगर : भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ एवं क्रियाशील कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. स्थानीय बालाजी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी एवं प्रदेश मंत्री संजय सिंह के निर्देश पर हुई. बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजूट होकर […]
विज्ञापन
भाजपा के क्रियाशील कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
जहानाबाद नगर : भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ एवं क्रियाशील कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. स्थानीय बालाजी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी एवं प्रदेश मंत्री संजय सिंह के निर्देश पर हुई. बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजूट होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया. संगठन मंत्री द्वारा पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को सूक्ष्म विश्लेषण करने पर बल देने को कहा गया. जिससे समाज के सभी वर्गों से सहयोग लिया जा सके तथा उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर होकर उसका निष्पादन कराया जा सके.
बैठक में मंडल अध्यक्षों को कमेटी के गठन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया. कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय की शताब्दी समारोह पूरे देश में मनाया जा रहा है. इस कार्य के लिए सभी कार्यकर्ता 25 सितंबर को गांव-टोला एवं बूथ स्तर कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के संबोधन को लोगों तक पहुंचाएं. 25 सितंबर को प्रधानमंत्री द्वारा कालीकाट में जनता का संबोधन होगा जिसे दूरदर्शन एवं सभी चैनलों के माध्यम से समाज के सभी लोगों तक पहुंचाएं. बैठक में जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, नरेश कुमार, अवधेश कुमार, इंदू कश्यप, कुमार अवधेश, सुधीर सिंह, महेश सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










