नदी से दो महिलाओं की लाशें मिलीं, पहचान नहीं

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के घोसी और परसबिगहा थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर गुरुवार को पुलिस ने नदी से दो महिलाओं की लाश बरामद की. बताया गया है कि दोनों महिलाओं की मौत पानी में डूबने और नदी की तेज धार में बह जाने से हुई है. खबर के अनुसार घोसी थाना क्षेत्र के लखावर […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के घोसी और परसबिगहा थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर गुरुवार को पुलिस ने नदी से दो महिलाओं की लाश बरामद की. बताया गया है कि दोनों महिलाओं की मौत पानी में डूबने और नदी की तेज धार में बह जाने से हुई है. खबर के अनुसार घोसी थाना क्षेत्र के लखावर गांव के समीप नदी से एक महिला की लाश बरामद की गयी. शव पूरी तरह सड़ चुका था. नदी में बहती लाश को देख कर हल्ला होते ही लोगों ने उसे निकाला.

बताया जाता है कि गया की ओर से महिला की लाश नदी में बहते हुए आयी थी. आस-पास के किसी भी व्यक्ति ने उसके शव की पहचान नहीं की. उधर परसबिगहा थाना क्षेत्र के अजय बिगहा गांव के समीप बलदेईया नदी से एक अज्ञात महिला की लाश बरामद की गयी. इस महिला के शव की भी पहचान नहीं हुई है. परसबिगहा पुलिस की देखरेख में शव को निकाला गया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस के अनुसार कहीं से बहते हुए उक्त लाश आयी थी और अजय बिगहा के समीप झाड़ी में अटकी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन