शिक्षा बांटना है, डिग्री नहीं : अशोक चौधरी
जहानाबाद नगर : शिक्षा व्यवस्था को ठीक करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार का उद्देश्य है. अगर 21वीं सदी का निर्माण करना है तो शिक्षा जरूरी है. इसके लिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यह सबसे आवश्यक है. उक्त बातें सूबे के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कही. मननबिगहा जाने से पूर्व स्थानीय […]
जहानाबाद नगर : शिक्षा व्यवस्था को ठीक करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार का उद्देश्य है. अगर 21वीं सदी का निर्माण करना है तो शिक्षा जरूरी है. इसके लिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यह सबसे आवश्यक है. उक्त बातें सूबे के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कही. मननबिगहा जाने से पूर्व स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की जवाबदेही शिक्षा बांटना है डिग्री बांटना नहीं. आज कई स्कूलों व डिग्री कॉलेज सिर्फ डिग्री बांट रहे हैं.
ऐसे स्कूलों व कॉलेजों की जांच करायी जा रही है. अगर इनके यहां मूलभूत व्यवस्था नहीं मिली तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी तथा उनकी मान्यता भी रद्द की जायेगी . उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यालय में भी कुछ ऐसा ही खेल चल रहा है. सरकार अरबों रुपये खर्च कर रही है लेकिन मात्र 57 हजार विद्यार्थी ही संस्कृत विद्यालयों में पढ़ रहे हैं. कई विद्यालय तो ऐसे हैं जहां मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है. ऐसे विद्यालयों की जांच करायी जा रही है. उन्होंने कहा कि भविष्य में संस्कृत विद्यालयों में भी बच्चों को एमडीएम देने की योजना सरकार बना रही है. सरकार बुनियादी शिक्षा को बेहतर करना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










