व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
जहानाबाद : शहर के शेखआलमचक मुहल्ले के निवासी व्यवसायी मो कैशर इमाम से मोबाइल फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगे जाने से उक्त व्यवसायी भयभीत हैं. इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है. नगर थाने में दिये गये आवेदन के आलोक में अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर […]
जहानाबाद : शहर के शेखआलमचक मुहल्ले के निवासी व्यवसायी मो कैशर इमाम से मोबाइल फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगे जाने से उक्त व्यवसायी भयभीत हैं. इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है. नगर थाने में दिये गये आवेदन के आलोक में अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. प्राथमिकी के अनुसार मो कैशर इमाम शहर के एक बड़े व्यवसायी हैं.
पटना-गया रोड में ईदगाह के समीप हिंदुस्तान पाइप नामक उनका व्यावसायिक प्रतिष्ठान है. पुलिस को सूचित करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति ने कॉल किया और सेठजी कह कर संबोधित किया. जब उक्त व्यवसायी ने उनका नाम-पता पूछा, तो कॉल करनेवाले व्यक्ति ने गाली-गलौज कर धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. इसकी सूचना पुलिस को देते हुए व्यवसायी ने कहा है कि उक्त धमकी से वे भयभीत हैं. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










