श्री विधि से धान की रोपनी करें किसान : डीडीसी
जहानाबाद नगर : समाहरणालय के सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद ने की. बैठक में डीडीसी ने बताया कि वर्षापात होने के कारण कई जगहों पर धान की रोपनी शुरू हो चुकी है. उन्होंने बताया कि श्रीविधि से धान की खेती करने से किसानों को अधिक […]
जहानाबाद नगर : समाहरणालय के सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद ने की. बैठक में डीडीसी ने बताया कि वर्षापात होने के कारण कई जगहों पर धान की रोपनी शुरू हो चुकी है. उन्होंने बताया कि श्रीविधि से धान की खेती करने से किसानों को अधिक उपज मिलेगी . डीडीसी ने किसानों को श्रीविधि से धान की खेती करने की सलाह दी तथा यह भी बताया कि जिले में उर्वरक की कमी नहीं है.
डीडीसी ने कार्यपालक अभियंता नलकूप को निर्देश दिया कि जिले में बंद पड़े नलकूप को चालू कराएं. शंकर धान के बीज का उठाव किसानों द्वारा किया जा रहा है. बिहार राज्य बीज निगम से मक्का एवं अरहर का बीज अब तक प्राप्त नहीं हुआ है. अनुदानित दर पर बीज किसानों को 10 रुपये प्रति किलो की दर से दी जा रही है.
सुगंधित धान का बीज प्राप्त नहीं होने के कारण किसानों के बीच वितरण नहीं किया जा सका है. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आत्मा, सहायक निदेशक, उद्यान, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, नलकूप, लघु सिंचाई, जलपथ एवं उदेरा स्थान इत्यादि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










