ट्रैक्टर की ठोकर से युवती घायल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट एरिया स्थित परिसदन के समीप एक ट्रैक्टर चालक ने युवती को रौंद दिया . घायल युवती को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये जहां युवती का इलाज कराया जा रहा है.घायल युवती बारा गांव निवासी खुशनसीबा खातून है. घटना के संबंध में घायल […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट एरिया स्थित परिसदन के समीप एक ट्रैक्टर चालक ने युवती को रौंद दिया . घायल युवती को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये जहां युवती का इलाज कराया जा रहा है.घायल युवती बारा गांव निवासी खुशनसीबा खातून है. घटना के संबंध में घायल युवती ने बताया कि वह न्यायालय से संबंधित कार्य के लिए घर से न्यायालय आयी थी. न्यायालय से कागजात लेकर वह पुराने कोर्ट परिसर में जा रही थी .

इसी दौरान पीछे से आ रहा एक ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दिया . घटना के बाद वह बेहोश हो गयी जब उसे होश आया तो अपने को अस्पताल में पाया . इधर ट्रैक्टर द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अभियान अनिल कुमार ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का आदेश दिया . इधर अरवल मोड़ के समीप एक टेंपो दुघर्टनाग्रस्त हो गयी .जिससे टेंपो पर सवार दो छात्राएं घायल हो गयी . घायल छात्राओं को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया .

घायल छात्राओं में निभा कुमारी तथा मुस्कान शामिल हैं .घटना के संबंध में घायल छात्राओं ने बताया कि वे कोचिंग करने विष्णुगंज मुहल्ले से टेंपो पर सवार हो विंध्यवासनी मार्केट आ रहे थे कि अरवल मोड़ के समीप टेंपो दुघर्टनाग्रस्त हो गयी .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन