छात्रों के बीच पाठ्य पुस्तक वितरित
जहानाबाद नगर : जहानाबाद डेवलपमेंट कमेटी के मार्गदर्शन में संचालित दो अक्षर परियोजना के तहत शिक्षा प्राप्त कर रहे दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया. शहर के आंबेडकर नगर स्थित शिक्षण केंद्र में छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित किया गया. कमेटी के धर्मेंद्र कुमार वर्मा एवं प्रवीण खत्री […]
जहानाबाद नगर : जहानाबाद डेवलपमेंट कमेटी के मार्गदर्शन में संचालित दो अक्षर परियोजना के तहत शिक्षा प्राप्त कर रहे दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया. शहर के आंबेडकर नगर स्थित शिक्षण केंद्र में छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित किया गया. कमेटी के धर्मेंद्र कुमार वर्मा एवं प्रवीण खत्री के सौजन्य से पाठ्य पुस्तक की व्यवस्था की गयी थी.
कमेटी के नवीन शंकर एवं अमरेश कुमार के प्रयासों से संचालित इस शिक्षण केंद्र में कई बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. शहर में इस तरह का एक अन्य केंद्र मदारपुर में भी संचालित हो रहा है.
जहां गरीब व लाचार बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










