संभावित बाढ़-सुखाड़ को लेकर करें तैयारी : डीएम

Updated:
विज्ञापन

गोताखोरों और मछुआरों की सूची तैयार करने का दिया निर्देश अधिकारियों के साथ बैठक में दिया निर्देश जहानाबाद नगर : जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने संभावित बाढ़-सुखाड़ को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश दिये. डीएम ने कहा कि इस वर्ष बारिश अधिक […]

विज्ञापन

गोताखोरों और मछुआरों की सूची तैयार करने का दिया निर्देश

अधिकारियों के साथ बैठक में दिया निर्देश
जहानाबाद नगर : जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने संभावित बाढ़-सुखाड़ को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश दिये. डीएम ने कहा कि इस वर्ष बारिश अधिक होने की संभावना है. ऐसे में जिले के किसी भी भाग में बाढ़ आ सकती है. उन्होंने ऐसे गांवों को चिह्नित कर उसकी सूची तैयार करने तथा संभावित बाढ़ से निबटने के लिए गोताखोरों और मछूआरों की सूची तैयार करने को कहा. साथ ही उन्होंने नाव की व्यवस्था भी करने को कहा. डीएम ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से निबटने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने तथा पशुपालन को लेकर पशु चारा की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया.
बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाके में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया. वहीं सुखाड़ को देखते हुए किसानों के लिए कृषि कार्य के लिए पानी की समुचित व्यवस्था को लेकर नलकूपों को चालू कराने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को संभावित बाढ़-सुखाड़ को देखते हुए अभी से ही तैयारी पूरी करने को कहा. बैठक में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन