प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व लेखापाल का स्थानांतरण
जहानाबाद नगर : राज्य स्वास्थ्य समिति के पत्राचार के आलोक में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक में अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार जिले के अस्पतालों , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत अस्पताल प्रबंधक , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक , प्रखंड लेखापाल , लेखापाल एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (आशा)का स्थानांतरण कार्य हित में प्रशासनिक दृष्टिकोण […]
जहानाबाद नगर : राज्य स्वास्थ्य समिति के पत्राचार के आलोक में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक में अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार जिले के अस्पतालों , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत अस्पताल प्रबंधक , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक , प्रखंड लेखापाल , लेखापाल एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (आशा)का स्थानांतरण कार्य हित में प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है.
स्थानांतरित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक में अनुप सिन्हा को सिकरिया से ओकरी , विरेश कुमार को काको से हुलासगंज , मो. साहनवाज अहमद को घोसी से मखदुमपुर , मो. शमशाद आलम को मखदुमपुर से घोसी , लालबाबू सिंह को रतनी-फरीदपुर से काको , मो. आफताब आलम को ओकरी से रतनी-फरीदपुर स्थानांतरित किया गया है. वहीं प्रखंड लेखापाल राजीव रंजन को सिकरिया से हुलासगंज , परमानंद मिश्रा को काको से ओकरी ,
आशीष कुमार को घोसी से सिकरिया . रवि कुमार को मखदुमपुर से घोसी ,दीपक कुमार को रतनी से काको , शंकर कुमार को हुलासगंज से रतनी ,उदय कुमार को ओकरी से मखदुमपुर , प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (आशा)प्रकाश शर्मा को सिकरिया से हुलासगंज , विकास कुमार को काको से मखदुमपुर , विनोद कुमार को घोसी से सिकरिया , रमेश कुमार सिंह को मखदुमपुर से काको , सुभाष कुमार को हुलासगंज से रतनी , इंदल कुमार को ओकरी से घोसी , लेखापाल धर्मेंद्र कुमार मंडल को सदर अस्पताल से रेफरल अस्पताल घोसी , गीता कुमारी को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर से सदर अस्पताल , विद्याभूषण को रेफरल अस्पताल घोसी से रेफरल अस्पताल मखदुमपुर स्थानांतरित किया गया है. उक्त आशय की जानकारी सिविल सर्जन डाॅ. ध्रुव प्रसाद गुप्ता ने दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










