स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी किये गये इधर से उधर जहानाबाद नगर : जिले में स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है. कई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ ही लिपिक व एएनएम को स्थानांतरित कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिला जहानाबाद […]
विज्ञापन
कई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी किये गये इधर से उधर
जहानाबाद नगर : जिले में स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है. कई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ ही लिपिक व एएनएम को स्थानांतरित कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिला जहानाबाद द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के प्रभार से त्यागपत्र देने एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के संकल्प संख्या 1464(2)के आलोक में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में गठित स्थापना समिति की बैठक मे लिये गये निर्णय के अनुसार कई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्थानांतरित किया गया है.
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरीया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अजय कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काको , डाॅ. राजकिशोर सिंह को काको से सिकरीया , डाॅ. अजय कुमार श्रीवास्तव को घोसी से हुलासगंज , डाॅ. ललन प्रसाद गुप्ता को मखदुमपुर से ओकरी , डाॅ. ब्रजभूषण सिंह को रतनी-फरीदपुर से एसएनसीयू सदर अस्पताल स्थानांतरित किया गया है. वहीं तीन वर्षों से अधिक समय से एक स्थान पर पदस्थापित कर्मचारियों को भी स्थानांतरित किया गया है.
स्थानांतरित कर्मियों में एएनएम सुशीला कुमारी को चैनपुरा सिकरीया से मखदुमपुर , रेणु कुमारी को सिकरीया से काको , मीरा कुमारी भारती को धराउत मखदुमपुर से सदर अस्पताल , नीरज कुमार को विस्टौल सिकरीया से ओकरी , सत्येंद्र कुमार को ओकरी से विस्टौल सिकरीया , शंकर प्रसाद को मखदुमपुर से जिला कुष्ठ नियंत्रण इकाई जहानाबाद , संतोष कुमार भट्ठ को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर से सिकरीया , संजू कुमारी को जिला कुष्ठ नियंत्रण इकाई से एसएनसीयू ,रंजीत कुमार को विस्टौल सिकरीया से रेफरल अस्पताल मखदुमपुर ,
मान कुमारी को चैनपुरा सिकरीया से हुलासगंज , अशोक कुमार को काको से सदर अस्पताल ,प्रतिमा कुमारी को मखदुमपुर से मुरगांव , अनिता कुमारी को रतनी-फरीदपुर से ओकरी ,सरोज कुमारी को घोसी से चैनपुरा सिकरीया , सुनीता सिंहा को सोनवा से चैनपुरा सिकरीया ,इंदू कुमारी को नंदना से मखदुमपुर ,उमा कुमारी को भारथू से सदर अस्पताल ,शीलू कुमारी को सिकरीया से ओकरी , इंदू कुमारी को घोसी से रतनी-फरीदपुर , गीता कुमारी को हुलासगंज से रतनी-फरीदपुर , रीता कुमारी को मुरगांव से घोसी स्थानांतरित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










