अस्पताल में की तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

आक्रोश. फांसी लगा किशोर ने दी जान, परिजनों का हंगामा डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप सदर अस्पताल में तोड़फोड़ के आरोप में दो गिरफ्तार जहानाबाद (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के होरिलगंज मुहल्ले में एक किशोर में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. परिजनों द्वारा उक्त किशोर को इलाज के लिए […]

विज्ञापन

आक्रोश. फांसी लगा किशोर ने दी जान, परिजनों का हंगामा

डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
सदर अस्पताल में तोड़फोड़ के आरोप में दो गिरफ्तार
जहानाबाद (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के होरिलगंज मुहल्ले में एक किशोर में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. परिजनों द्वारा उक्त किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन उसे एक निजी क्लिनिक ले गये, जहां चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के कारण परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में परिजनों ने ऑक्सीजन लगाने की जिद पर हंगामा किया तथा जम कर तोड़फोड़ की. घटना की जानकारी होते ही नगर थाने की पुलिस तोड़फोड़ में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले गयी.
परिजनों द्वारा हंगामा व तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा अस्पताल उपाधीक्षक तथा सिविल सर्जन को दी गयी. इधर, जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने विश्वनाथ चौधरी तथा अमरनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान मृतक का कोई भी परिजन अस्पताल में नजर नहीं आया.
क्या है परिजन का आरोप : मृतक के मौसा तथा मौसेरा भाई ने घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी. मृतक के मौसा का कहना था कि उसे जानकारी मिली कि किशोर की तबीयत खराब है. अचानक वह कुछ बोल नहीं रहा है. इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया. अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं लगाये जाने से उसकी मौत हो गयी. पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
ऑक्सीजन लगाने का दे रहे थे दबाव
जहानाबाद़ होरिलगंज निवासी वीरेंद्र कुमार के पुत्र सिद्धि कुमार (17 वर्ष) ने रविवार की दोपहर अपने घर में ही फांसी लगा कर जान दे दी. उक्त किशोर को लेकर उसके परिजन इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डाॅ बीके झा ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक द्वारा किशोर को मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गये, जहां चिकित्सक तो नहीं मिले,
लेकिन उनके कर्मियों द्वारा परिजनों को ऑक्सीजन लगवाने की बात कही गयी. इसके बाद परिजन दुबारा उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तथा चिकित्सक पर ऑक्सीजन लगाने का दबाव बनाने लगे. चिकित्सक द्वारा बार-बार किशोर को मृत घोषित किये जाने की जानकारी देने से परिजन आक्रोशित हो गये तथा अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे. इस दौरान चिकित्सक कक्ष में लगे टेबुल-कुरसी तोड़ने के साथ ही बेड को भी पलट दिया तथा चैंबर में लगे एसी व पंखे को भी तोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन