बिहार में लगातार बढ़ती जा रही हैं अपराध की घटनाएं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एक से बढ़कर एक हो रहे संगीन अपराध जहानाबाद : जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गयी. मंडल अध्यक्ष की देख रेख में काको उतरी, काको दक्षिणी एवं मोदनगंज मंडल में बैठक की गयी. बैठक में केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को जन जन […]
विज्ञापन
एक से बढ़कर एक हो रहे संगीन अपराध
जहानाबाद : जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गयी. मंडल अध्यक्ष की देख रेख में काको उतरी, काको दक्षिणी एवं मोदनगंज मंडल में बैठक की गयी. बैठक में केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं में जन सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. नेताओं ने बिहार में बढ़ते अपराध व बलात्कार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि महागंठबंधन के आठ माह के शासन काल में राजवल्लभ यादव कांड, सचदेवा हत्याकांड,
सीवान में पत्रकार हत्या कांड, टॉपर घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, हाल में जहानाबाद में अपहरण कर हत्या करना जैसे एक से बढ़कर एक संगीन अपराध हो रहे हैं जो राज्य सरकार के जंगल राज पार्ट 2 को उजागर करता है. एक तरफ सूबे में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है वहीं नीतीश कुमार शराबबंदी का ढोल पीटते चल रहे हैं.
जमीन पर कोई भी विकास कार्य नजर नहीं आ रहा है. उतरी काको मंडल में कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकांत राय, जबकि मोदनगंज में मंडल अध्यक्ष रविरंजन ने की. बैठक में दविल शर्मा, कुमार अवधेश, ज्योतिमणि, जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजीत शर्मा, राम जनम शर्मा, मंजु कुमारी, अवधेश कुमार, योगेंद्र शर्मा, अनीस कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










