एक करोड़ 39 लाख की लागत से बनेगा पार्क

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना की पहली वर्षगांठ नगर पर्षद कार्यालय में शनिवार को मनायी गयी. इस मौके पर पर्षद के सभाकक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, नप के उपमुख्य पार्षद अरुण कुमार के अलावा वार्ड पार्षद एवं कई गण्यमान्य उपस्थित थे. इस मौके पर कार्यपालक […]

विज्ञापन

जहानाबाद : सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना की पहली वर्षगांठ नगर पर्षद कार्यालय में शनिवार को मनायी गयी. इस मौके पर पर्षद के सभाकक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, नप के उपमुख्य पार्षद अरुण कुमार के अलावा वार्ड पार्षद एवं कई गण्यमान्य उपस्थित थे. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को अमृत योजना की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शहर को व्यवस्थित करने और शहरवासियों को सुविधाएं बहाल करने के लिए इस योजना के तहत कई कार्य किये जाने हैं. इसके लिए डीपीआर तैयार की गयी है.

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि हर घर को पाइप नलो से जोड़ना उद्देश्य है, ताकि लोगों को पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था हो सके. बताया गया है कि 1 करोड़ 39 लाख की लागत से शहर में सुसज्जित पार्क का निर्माण कराने को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कार्यक्रम में नगर पार्षद राजेश कुमार, अनिता देवी, सुनिता देवी, जैनव खातून, लता देवी के अलावा नगर परिषद के निरंजन पांडे, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार सिंह सहित शहरवासी धर्मपाल सिंह यादव, मुकेश कुमार, मनोज कुमार अग्रवाल एवं रंधीर कुमार वर्मा उपस्थित थे.
क्या-क्या होगा काम
शहर के विभिन्न स्थानों पर पाथवे, ड्रेनेज व सिविरेज सिस्टम बनाना है. इसके अलावा पार्क की व्यवस्था, घरों में पानी के लिए पाइप नलों की व्यवस्था समेत अनय योजनाओं का क्रियान्वयन कराना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन