शव के साथ सड़क जाम करने पर एफआइआर दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्राथमिकी में 11 लोगों को नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मामला जहानाबाद : शुक्रवार की शाम मलहचक निवासी मंटू कुमार के शव के साथ शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने और सड़क जाम करने के आरोप में नगर थाने में 11 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की […]
विज्ञापन
प्राथमिकी में 11 लोगों को नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मामला
जहानाबाद : शुक्रवार की शाम मलहचक निवासी मंटू कुमार के शव के साथ शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने और सड़क जाम करने के आरोप में नगर थाने में 11 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थाने के एएसआइ भवेश चौधरी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है
कि धनरुआ से मलहचक स्थित मंटू के घर पर जब उसका शव लाया गया तो वहां लोगों को यह अवगत कराया गया था कि उसकी हत्या थाने में मामला दर्ज कराने के पहले ही कर दी गयी थी. इसके बावजूद कुछ लोगों ने विधि-व्यवस्था भंग करने और सरकारी काम में बाधा डालते हुए अमानवीय ढंग से शव के साथ शहर में प्रदर्शन किया. बेवजह अस्पताल मोड़ और अरवल मोड़ को जाम कर यातायात बाधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










