आयोजित तीन दिवसीय आंदोलन में इनौस, आइसा, व भाकपा माले के सदस्य होंगे शामिल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
टॉपर्स घोटाला सहित बारह सूत्री मांगों को लेकर होगा आंदोलन पैनल अधिवक्ताओं को दी गयी कानून की जानकारी जहानाबाद नगर : व्यवहार न्यायालय स्थित साक्षी भवन में पैनल अधिवक्ता और पारा लिगल वोलेंटियर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में प्राधिकार के सचिव सह एडीजे फाइव रजनीश कुमार श्रीवास्तव […]
विज्ञापन
टॉपर्स घोटाला सहित बारह सूत्री मांगों को लेकर होगा आंदोलन
पैनल अधिवक्ताओं को दी गयी कानून की जानकारी
जहानाबाद नगर : व्यवहार न्यायालय स्थित साक्षी भवन में पैनल अधिवक्ता और पारा लिगल वोलेंटियर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में प्राधिकार के सचिव सह एडीजे फाइव रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने कानून की जानकारी देते हुए कहा कि आप लोग कानून की जानकारी प्राप्त कर लोगों को जागरूक करें ताकि आम लोग भी अपने अधिकार व न्याय से वंचित नहीं रह सके. विशेष रूप से उन्होंने पीएलवी से कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को कानून की जानकारी दें ताकि उन्हें न्याय प्राप्त करने में कठिनाई न हो.
इस अवसर पर एडीजे वन संजय कुमार सिंह ने पास्को एक्ट की जानकारी विस्तार से लोगों को दिया. वहीं एडीजे दो त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी ने जुविनाइल कानून तथा संपति में महिलाओं का अधिकार कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. प्रशिक्षण में पैनल अधिवक्ता तथा वोलेंटियर को कानून की जानकारी देते हुए यह बताया गया कि वे विशेषकर ग्रामीण इलाके में विधिक जागरूकता शिविर लगाकर आम लोगों को कानूनों से अवगत करायें. लोगों को कानून की विभिन्न धाराओं की जानकारी दें ताकि उन्हें परेशानी न हो.
प्रशिक्षण में जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रामाश्रय शर्मा, सचिव शारदानंद कुमार, पैनल अधिवक्ता योगेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, अजीत कुमार, इंदु कुमारी, विनिता कुमारी के अलावा अन्य पैनल अधिवक्ता एवं पारा लीगल वोलेंटियर शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










