महकार थाना क्षेत्र के कटारी गांव की घटना, सांसद के सामने ही बिजली पर भिड़े दाे पक्ष, आठ घायल

Updated:
विज्ञापन

मोहड़ा :क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोमवार को महकार थाना क्षेत्र की खुखरी पंचायत के कटारी गांव पहुंचे जहानाबाद सांसद डॉ अरुण कुमार से एक पक्ष के कुछ लोगों ने बिजली को लेकर शिकायत की, तो यह शिकायत गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी. सांसद के सामने ही दोनों पक्षों में झड़प […]

विज्ञापन
मोहड़ा :क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोमवार को महकार थाना क्षेत्र की खुखरी पंचायत के कटारी गांव पहुंचे जहानाबाद सांसद डॉ अरुण कुमार से एक पक्ष के कुछ लोगों ने बिजली को लेकर शिकायत की, तो यह शिकायत गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी. सांसद के सामने ही दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गयी. सांसद ने पहल कर दोनों पक्षों को समझाया, तो माहौल शांत हो गया. लेकिन, सांसद के दूसरे गांव में जाते ही दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गये और लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इसमें एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गये. घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं.

घायलों में शामिल शकुंती देवी, गिरानी देवी, प्रीति कुमारी अादि ने बताया कि उनके गहने भी छीन लिये गये व छेड़खानी की गयी. घायलों में अनिश्चित कुमार की चार वर्षीय बेटी भारती कुमारी, शिशुपाल कुमार, अनिमेश कुमार व राजदेव प्रसाद की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए गया रेफर कर दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद सांसद डॉ अरुण कुमार क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम में थे. वह सोमवार को कटारी गांव पहुंचे. यहां आने पर कुछ लोगों ने शिकायत की कि गांव में बिजली सिर्फ उनके स्वजातीय टोले में ही जलती है. बाकी लोगों के घर अंधेरे में रहते हैं.

इसके बाद सांसद के सामने ही झड़प शुरू हो गयी. सांसद दोनों पक्षों को समझा कर बगल के गांव खुखरी चले गये. उनके वहां जाते ही फिर उत्तेजित लोगों ने फिर हमला कर घटना को अंजाम दिया. हालांकि, इस घटना में हमले का आरोप जिस पक्ष पर लगा है, उधर के भी कमलेश शर्मा घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी सुशील कुमार राहुल ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया. इधर, सांसद को जैसे ही घटना के बारे में पता चला उन्होंने रास्ते में घायलों से मुलाकात कर इस घटना पर खेद जताया. फिलहाल, गांव में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है.
कई लोगों पर नामजद प्राथमिकी
महकार थाना क्षेत्र के कटारी गांव में मारपीट के मामले में प्रिंस कुमार,अंबुज सिंह,पंकज कुमार,कमलेश शर्मा,कृत सिंह,रतन सिंह,सत्येंद्र सिंह,विपिन कुमार व शिव सिंह सहित कुल 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. इसमें अज्ञात लोगों को भी दर्शाया गया है.
खिजरसराय >> जहानाबाद सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं
जहानाबाद सांसद अरुण कुमार ने अतरी विधानसभा के कटारी, खुखरी व सीढ़ सहित अन्य गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें निबटाने का आश्वासन दिया. खुखरी गांव में सांसद का स्थानीय लोगों ने अभिनंदन किया. इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता विनोदचंद्र मिश्र, नीरज रंजन व अन्य उपस्थित थे.
एंबुलेंसकर्मी ने किया उपचार
घटना के बाद उपचार के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महकार में अाये घायलों को समय से इलाज नहीं होने पर परिजनों ने आक्रोश जताया. परिजन जब घायलों को लेकर पहुंचे, तो अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था. नर्स रंजनी कुमारी व एंबुलेंस कर्मी सोनू कुमार ने घायलों का इलाज किया. सोनू कुमार ने बताया कि प्रभारी नरेंद्र कुमार छुट्टी पर हैं. परिजनों ने बताया कि जब प्रभारी छुट्टी पर हैं, तो उन्होंने अस्पताल में किसी डॉक्टर की ड्यूटी क्यों नहीं लगायी. अस्पताल को भगवान भरोसे क्यों छोड़ दिया. इतना ही नहीं, घायलों का इलाज जमीन पर लिटा कर किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन