डेन डिजिटल केबुल नेटवर्क कार्यालय को किया सील

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के मलहचक मोड़ के समीप संचालित डेन डिजिटल केबुल नेटवर्क के कार्यालय को एसडीओ ने सोमवार की शाम सील कर दिया. अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चौधरी ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उक्त केबुल नेटवर्क का सही संचालन नहीं रहने की लगातार शिकायत उनके पास मिल रही थी. केबुल […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के मलहचक मोड़ के समीप संचालित डेन डिजिटल केबुल नेटवर्क के कार्यालय को एसडीओ ने सोमवार की शाम सील कर दिया. अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चौधरी ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उक्त केबुल नेटवर्क का सही संचालन नहीं रहने की लगातार शिकायत उनके पास मिल रही थी.

केबुल संचालक से इससे संबंधित कागजात की भी मांग की गयी थी. लेकिन कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया. उन्होंने यह भी बताया कि उक्त कार्यालय का न तो कोई रजिस्टर दुरुस्त है और न ही उसकी सेवा सही ढंग से लोगों को मिल रही थी. एसडीओ के अनुसार पूर्व में भी संचालक से कागजात की मांग की गयी थी जो उपलब्ध नहीं कराया गया. फिलहाल उसे सील किया गया है और जांच भी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन