बिजली के लिए एनएच 98 को किया जाम

Updated:
विज्ञापन

कलेर : गांव में बिजली नहीं पहुंचने को लेकर गुस्साये पहाड़पुर के ग्रामीणों ने गांव के समीप सोमवार को एनएच 98 को जाम कर दिया. अरवल-औरंगाबाद पथ पर चार घंटे तक सड़क अवरुद्ध रहने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. सुबह से लेकर 11 बजे दिन तक जाम रहने से कई छोटे-मोटे […]

विज्ञापन

कलेर : गांव में बिजली नहीं पहुंचने को लेकर गुस्साये पहाड़पुर के ग्रामीणों ने गांव के समीप सोमवार को एनएच 98 को जाम कर दिया. अरवल-औरंगाबाद पथ पर चार घंटे तक सड़क अवरुद्ध रहने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. सुबह से लेकर 11 बजे दिन तक जाम रहने से कई छोटे-मोटे यात्री वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई. जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारी पर गांव में बिजली पहुंचाने को लेकर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे.

उनका कहना था कि ग्रामीण बिजली विभाग के दफ्तर का चक्कर काटते थक चुके हैं. कई दफा बिजली पहुंचाने को लेकर कार्यालय में आवेदन दिया गया है. लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. जाम की सूचना पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं विधायक रविंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा- बुझाकर जाम हटवाया. इन्होंने एक सप्ताह के भीतर गांव में ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध करा कर बिजली पहुंचाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया.

बताते चलें कि किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक माह पूर्व भी एनएच 98 को जाम कर दिया था. सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ चंद्रमोहन, थानाध्यक्ष रितुराज सहित कई लोग दल-बल के साथ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन