समाज को एकजुट करना चेतना फ्रंट का उद्देश्य
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समाज को संगठित करने के लिए राजनीतिक चेतना फ्रंट का गठन 26 जून को नगर भवन में होगा फ्रंट का राजनीतिक सम्मेलन जहानाबाद नगर : विगत चुनावों के बाद राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर पर जो राजनीतिक परिदृश्य उभरा है. उसने प्रदेश में एक नये राजनीतिक ध्रुवीकरण की जरूरत को जन्म दिया है. विगत कई […]
विज्ञापन
समाज को संगठित करने के लिए राजनीतिक चेतना फ्रंट का गठन
26 जून को नगर भवन में होगा फ्रंट का राजनीतिक सम्मेलन
जहानाबाद नगर : विगत चुनावों के बाद राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर पर जो राजनीतिक परिदृश्य उभरा है. उसने प्रदेश में एक नये राजनीतिक ध्रुवीकरण की जरूरत को जन्म दिया है.
विगत कई वर्षों से राजनीतिक सत्ता हथियाने के लिए कुछ जाति विशेष के छत्रपों ने समाज को टुकड़ों में बांटने का काम किया है. जिसके कारण प्रदेश में कई जातीय कबीले पैदा हो गये हैं, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति लचर हुई है, भ्रष्टाचार बढ़ा है. परंतु इससे भी अधिक चिंताजनक और विचारनीय यह है कि समाज का एक महत्वपूर्ण वर्ग जिसने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा प्रदेश के नवनिर्माण के लिए अनेकों कुरबानियां दी.
आज वह समाज राजनीतिक परिदृश्य से विलुप्त हो चुका है. इस समाज को एक जूट करने तथा उसे सत्ता में भागीदार बनाने के लिए श्रीकृष्ण सिंह राजनीतिक चेतना फ्रंट का गठन किया गया है. उक्त बातें पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा ने प्रेस वार्ता के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि समाज का यह वर्ग देश के नीति निर्धारण में अपनी भूमिका निभाता था. लेकिन जातीय कबीलों के राजनीतिक प्रपंच में यह समाज पिछलगु की भूमिका निभाने को विवश हो गया है. इस वर्ग की व्यग्रता को आवाज देने और इसके हक की लड़ा के लिए फ्रंट का गठन किया गया है.
फ्रंट द्वारा जिले के उच्च वर्ग के लोगों को एक जूट किया जायेगा. इसके लिए आगामी 26 जून को नगर भवन में जिलास्तरीय राजनीतिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. जिसमें जिले तथा आसपास के जिले के लोगो से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गयी है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व नवादा, नालंदा और पटना जिले में राजनीतिक सम्मेलन हो चुका है. फ्रंट विगत चुनावों से सबक लेकर एक संगठित और सशक्त संगठन खड़ा करने की दिशा में काम करेगा जो तमाम मुद्दों का हल निकाल सके. प्रेस वार्ता में योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










