शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
छापेमारी . बिहटा में अवैध देशी शराब पैकिंग की फैक्टरी का भंड़ाफोड़ छापेमारी के दौरान फैक्टरी से करीब 10 लीटर निर्मित अवैध शराब, पाउच में पैकिंग करनेवाली मशीन व अन्य उपकरणों के साथ दो महिलाओं (सास-बहू ) को गिरफ्तार किया गया . बिहटा : बिहटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा के परेव […]
विज्ञापन
छापेमारी . बिहटा में अवैध देशी शराब पैकिंग की फैक्टरी का भंड़ाफोड़
छापेमारी के दौरान फैक्टरी से करीब 10 लीटर निर्मित अवैध शराब, पाउच में पैकिंग करनेवाली मशीन व अन्य उपकरणों के साथ दो महिलाओं (सास-बहू ) को गिरफ्तार किया गया .
बिहटा : बिहटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा के परेव गांव में चल रहे अवैध देशी शराब की फैक्टरी का भंड़ाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान फैक्टरी से करीब 10 लीटर निर्मित अवैध शराब और पाउच में पैकिंग करनेवाली मशीन व अन्य उपकरण के साथ दो महिला (सास-बहू ) को गिरफ्तार किया है. मौके का फायदा उठाकर दो पुरुष कारोबारी भाग निकलने में सफल रहें. गिरफ्तार लोगों की पहचान परेव निवासी वनवीर कुमार की नवविवाहिता पत्नी प्रीति कुमारी और मोहन साव की पत्नी के रूप में की जा रही हैं. इस संबंध में थानाप्रभारी राजबिंदु प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परेव में देशी पाउच शराब की अवैध पैकिंग का कारोबार जारी है.
सब-इंस्पेक्टर सुनीत कुमार और संजय कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी के दौरान अवैध शराब की पैकिंग कर रही दो महिला सास-बहू को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है. वहीं, मौके से शराब बनाने वाले उपकरण, पाउच को पैकिंग करनेवाली मशीन, 29 पाउच, 200 एमएल, चार पाउच, 400 एमएल तथा एक जार में रखे करीब दस लीटर शराब को जब्त किये गये. इस मामले में दो महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं, फरार दो कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










