शराब पीकर मारपीट करते हुए एक गिरफ्तार ,जेल
बिहटा : गुरुवार की रात पुलिस ने सड़क पर मारपीट करते हुए एक शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान बिहटा, विष्णुपुरा निवासी रंजन कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि बिहटा पुलिस को सूचना मिली थी कि थाने के समीप मुख्य सड़क पर कुछ असामाजिक तत्व मारपीट कर […]
बिहटा : गुरुवार की रात पुलिस ने सड़क पर मारपीट करते हुए एक शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान बिहटा, विष्णुपुरा निवासी रंजन कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि बिहटा पुलिस को सूचना मिली थी कि थाने के समीप मुख्य सड़क पर कुछ असामाजिक तत्व मारपीट कर रहे है. पुलिस ने घटनास्थल से रंजन कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं, मौके का फायदा उठा कर अन्य लोग भागने में सफल रहें. पुलिस ने गिरफ्तार रंजन का मेडिकल जांच करवाने के बाद बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










