निकाय कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर निकाय कर्मियों की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. हड़ताली कर्मी अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर नप कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना को समाप्त कराने की कोई पहल कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नहीं की गयी. धरना पर बैठे निकाय कर्मियों ने […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर निकाय कर्मियों की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. हड़ताली कर्मी अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर नप कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना को समाप्त कराने की कोई पहल कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नहीं की गयी.

धरना पर बैठे निकाय कर्मियों ने बताया कि दस सूत्री मांगों पर कार्यपालक पदाधिकारी गंभीर नहीं हैं. वे उनकी मांगों को मांगने के बजाय धरना तोड़वाने के लिए एक एक कर्मियों से बात कर रहे हैं. कर्मियों ने कहा कि जब तक छठा वेतन लागू नहीं किया जायेगा, पीएफ की राशि को कर्मियों के खाते में नहीं डाला जायेगा.

दैनिक मजदूरों को पांच सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने की घोषणा नहीं की जायेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. धरना में शामिल कर्मियों ने सफाई कार्य में लगे एनजीओ से सहयोग करने की अपील की. धरना में सुदर्शन सिंह, धरम राम, तेतर राम, रोशन कुमार, गोविंदा राम, अनिल राम, गौरी देवी, कलावती देवी सहित अन्य कर्मी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन