आंधी में काको ब्लॉक की उड़ी छत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट . बारिश से कीचड़मय सड़क पर पैदल चलना दुश्वार जहानाबाद : जिले में बीते दो दिनों से लगातार प्री-माॅनसून बारिश होने से आम लोगों ने गरमी से थोड़ी राहत की सांस ली. दो माह से लगातार भीषण गरमी से परेशान लोगों को बारिश की वजह से कुछ समय के लिए गरमी […]
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट . बारिश से कीचड़मय सड़क पर पैदल चलना दुश्वार
जहानाबाद : जिले में बीते दो दिनों से लगातार प्री-माॅनसून बारिश होने से आम लोगों ने गरमी से थोड़ी राहत की सांस ली. दो माह से लगातार भीषण गरमी से परेशान लोगों को बारिश की वजह से कुछ समय के लिए गरमी से निजात मिली है. दिन में कड़ाके के धूप के बाद शाम में बारिश होने पर लोगों ने सुकून महसूस किया. बुधवार की शाम तेज आंधी-पानी से काको प्रखंड के कई गांवों सहित कई जगहों पर हजारों की संपत्ति नुकसान हो गया.
गांव में बने झोंपड़ीनुमा घर व छप्पर पर लगे करकट उड़ गये.
प्रखंड कार्यालय की करकटनुमा छत तेज आंधी में उड़ गयी. इससे हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया. इधर, शहर में भी बारिश की वजह से मुख्य बाजार में लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. सड़क पर निकलते ही लोगों के कपड़े पर कीचड़ के छींटा पड़ने से कपड़ा गंदा हो जा रहा है. शहर स्थित एनएच 83 पर स्टेट बैंक के समीप नाले की निकासी नहीं रहने के कारण पटना-गया मुख्य पथ के दोनों छोर तालाब में तब्दील हो गया है. सड़क पर घुटने भर पानी जमा रहने के कारण आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं, शिवाजी पथ, राजाबाजार, हाट मलहचक, काको रोड सहित कई जगहों पर चलना दुश्वार हो गया है. कई मोहल्लों व घरों में नाली का पानी प्रवेश कर गया है. हालांकि झमाझम बारिश से खेतों की मिट्टी में नमी नहीं आ पायी है.
सड़क दुर्घटना में तीन घायल : जहानाबाद (सदर). जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. सड़क दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के गोला बिगहा के रामाशीष यादव, परसबिगहा थाना क्षेत्र के गोनवां की कनक कुमारी तथा कड़ौना ओपी क्षेत्र के रामजी प्रसाद घायल हो गये.
करेंट से एक घायल: जहानाबाद (सदर). जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के देवकुली निवासी शक्ति कुमार बिजली के करेंट से गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










