पहले जुमे की नमाज अदा की
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रोजेदारों ने अल्लाह से मांगी खैरोबरकत की दुआ जहानाबाद : चार दिन पूर्व माह ए रमजान शुरू होने के बाद शुक्रवार को अकीदतमंदों ने पहले जुमे की नमाज अदा की. शहर के विभिन्न मसजिदों और मदरसों में रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह से खैरो बरकत की दुआ मांगी. कुरान के नाजील का महीना कहा […]
विज्ञापन
रोजेदारों ने अल्लाह से मांगी खैरोबरकत की दुआ
जहानाबाद : चार दिन पूर्व माह ए रमजान शुरू होने के बाद शुक्रवार को अकीदतमंदों ने पहले जुमे की नमाज अदा की. शहर के विभिन्न मसजिदों और मदरसों में रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह से खैरो बरकत की दुआ मांगी. कुरान के नाजील का महीना कहा जाने वाला पवित्र रमजान में महीने भर तोबा के साथ विभिन्न इबादतें की जाती है ताकि इंसान का गुनाह धुल जाये और दुनिया का मालिक राजी हो जाये. मंगलवार से रमजान का पवित्र माह शुरू हुआ है और उसी दिन से मुसलिम भाई मकर व रेया से परहेज कर इबादत ए इलाही में मशरूफ हैं. अकीदतमंद बताते हैं कि रमजान माह में एक नेकी करना सतर नेकी के बराबर होता है. एक गरीब को खाना खिलाना महादान कहलाता है. अल्लाह को राजी करने के लिए लोग रोजा रखते हैं.
रमजान माह के पहले जुमे के मौके पर शहर के जामा मसजिद, कच्ची मसजिद, गडेरिया खंड, शेखआलम चक, प्यारी महल्ला, जाफरगंज, इरकी सहित जिले भर के मसजिदों व मदरसों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुसलमान भाई एकत्र हुए और नमाज अदा की. शहर के पीजी रोड स्थित ईदगाह के मसजिद में भी काफी संख्या में लोग पहले जुमे की नमाज अदा करने के लिए आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










